भारतीय पुलिस अधिकारियों की रैंक| भारतीय पुलिस सेवा के राजपत्रित अधिकार और गैर- राजपत्रित अधिकार |
भारतीय पुलिस अधिकारियों की रैंक
आइए अब जानते हैं कि भारतीय पुलिस सेवा के विभिन्न राजपत्रित अधिकारियों एवं गैर-राजपत्रित अधिकारियों के “बैज” क्या है? आपका स्वागत है eduquizs में यहां पर आपको इंडियन पुलिस रैंक के बारे में पूरी जानकारी मिलेगी| अगर आपको भी किसी पुलिस ऑफिसर को देखकर यह प्रश्न रहता है कि इस पुलिस ऑफिसर की रैंक कौन सी होगी और क्या होगी| तो आज हम इस पोस्ट में बताने वाले हैं कि कौनसा पुलिस ऑफिसर डिपार्टमेंट में किस पद पर होगा और यहां पर आपके सभी प्रश्नों के उत्तर मिलेंगे| इसके साथ ही मैं आपको यहां पर बताने वाला हूं कि कौन सा पद सबसे ऊपर आता है और कौन सा सबसे नीचे होता है| पुलिस जुड़े आपके सभी प्रश्नों के जवाब यहां पर मिलेंगे फिर आप कभी आप परेशान नहीं होंगे| पुलिस रैंकिंग के बारे में इसके अलावा आपको इंडियन पुलिस रैंकिंग और उनके बैज से जुड़े बहुत प्रश्नों के जवाब मिलेंगे|
भारतीय पुलिस सेवा के राजपत्रित अधिकारी
पुलिस अधिकारियों की रैंक | विवरण |
---|---|
1. खुफिया ब्यूरो (IB) के निदेशक (भारत सरकार) (DIB) | खुफिया ब्यूरो (IB) के निदेशक की वर्दी पर अशोक स्तम्भ, एक स्टार और एक तलवार का निशान होता है| |
2. पुलिस आयुक्त (राज्य) या पुलिस महानिदेशक (CP या DGP) | पुलिस आयुक्त (राज्य) या पुलिस महानिदेशक की वर्दी पर अशोक स्तम्भ और एक तलवार का निशान होता है| कई स्थानों पर DGP को “कमिश्नर ऑफ पुलिस” (CP) भी कहते हैं| यह पद ब्रिटेन के “चीफ कांस्टेबल” के पद के बराबर होता है| |
3. संयुक्त पुलिस आयुक्त या पुलिस महानिरीक्षक (JCP या IGP) | संयुक्त पुलिस आयुक्त या पुलिस महानिरीक्षक के वर्दी पर एक स्टार और एक तलवार का निशान होता है| कई स्थानों पर IGP को “जवाइंट कमिश्नर ऑफ पुलिस” (JCP) भी कहते हैं| यह पद ब्रिटेन के “डिप्टी चीफ कांस्टेबल” के पद के बराबर होता है| |
4. अतिरिक्त पुलिस आयुक्त या पुलिस उप महानिरीक्षक (ADL.CP या DIG) | अतिरिक्त पुलिस आयुक्त या पुलिस उप महानिरीक्षक के वर्दी पर अशोक स्तम्भ और तीन स्टार का निशान होता है| कई स्थानों पर DIG को “एडिशनल कमिश्नर ऑफ पुलिस” (Add.CP) भी कहते हैं| यह पद ब्रिटेन के “असिस्टेंट चीफ कांस्टेबल” के पद के बराबर होता है| |
5. पुलिस उपायुक्त या वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (DCP या SSP) | पुलिस उपायुक्त या वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के वर्दी पर अशोक स्तम्भ और दो स्टार का निशान होता है| कई स्थानों पर SSP को “डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस” (DCP) भी कहते हैं| यह पद ब्रिटेन के “चीफ सुप्रिटेन्डेन्ट” के पद के बराबर होता है| |
6. पुलिस उपायुक्त या पुलिस अधीक्षक (DCP या SP) | पुलिस उपायुक्त या पुलिस अधीक्षक के वर्दी पर अशोक स्तम्भ और एक स्टार का निशान होता है| कई स्थानों पर SP को “डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस” (DCP) भी कहते हैं| यह पद ब्रिटेन के “चीफ सुप्रिटेन्डेन्ट” के पद के बराबर होता है| |
7. अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त या अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ADL.DCP या ASP) | अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त या अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के वर्दी पर अशोक स्तम्भ का निशान होता है| कई स्थानों पर ASP को “एडिशनल डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस” (ADL.DCP) भी कहते हैं| |
8. सहायक पुलिस आयुक्त या पुलिस उपाधीक्षक (ACP या DSP) | सहायक पुलिस आयुक्त या पुलिस उपाधीक्षक के वर्दी पर तीन स्टार का निशान होता है| कई स्थानों पर DSP को “असिस्टेंट कमिश्नर ऑफ पुलिस” (ACP) भी कहते हैं| यह पद ब्रिटेन के “चीफ इन्स्पेक्टर” के पद के बराबर होता है| |
9. सहायक पुलिस अधीक्षक (सेवा के 2 साल बाद) (ASST.SP) | सहायक पुलिस अधीक्षक (सेवा के 2 साल बाद) के वर्दी पर दो स्टार का निशान होता है| |
भारतीय पुलिस सेवा के गैर-राजपत्रित अधिकारी
पुलिस अधिकारियों की रैंक | विवरण |
---|---|
1. पुलिस निरीक्षक (इंस्पेक्टर) (INS) | पुलिस निरीक्षक (इंस्पेक्टर) के वर्दी पर तीन स्टार का निशान होता है| इसके अलावा लाल और नील रंग की लाईन बनी होती है| |
2. सहायक पुलिस निरीक्षक (API) | सहायक पुलिस निरीक्षक (इंस्पेक्टर) या असिस्टेंट पुलिस निरीक्षक (इंस्पेक्टर) (API) के वर्दी पर तीन स्टार का निशान होता है| इसके अलावा लाल रंग की लाईन बनी होती है| |
3. पुलिस उप निरीक्षक (SI) | पुलिस उप निरीक्षक या सब-इंस्पेक्टर (SI) के वर्दी पर दो स्टार का निशान होता है| इसके अलावा लाल और नील रंग की लाईन बनी होती है| |
4. सहायक पुलिस उप निरीक्षक (ASI) | सहायक पुलिस उप निरीक्षक या असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (ASI) के वर्दी पर एक स्टार का निशान होता है| इसके अलावा लाल और नील रंग की लाईन बनी होती है| |
5. पुलिस हेड कांस्टेबल (HPC) | पुलिस हेड कांस्टेबल (HPC) के वर्दी पर काले पट्टी के ऊपर पीले रंग की तीन लाईन बनी होती है| इसके अलावा उनके वर्दी पर लाल रंग की तीन धारियों वाला बिल्ला भी होता है| |
6. वरिष्ठ पुलिस कांस्टेबल (SPC) | वरिष्ठ पुलिस कांस्टेबल (SPC) के वर्दी पर काले पट्टी के ऊपर पीले रंग की दो लाईन बनी होती है| इसके अलावा उनके वर्दी पर लाल रंग की दो धारियों वाला बिल्ला भी होता है| |
7. पुलिस कांस्टेबल (PC) | इनके वर्दी पर कोई बैज नहीं रहता है| |
Post a Comment