विशेषण के भेद | हिंदी में विशेषण के कितने भेद होते हैं | Edu Quizs

 | विशेषण के भेद | 


हिंदी में विशेषण के चार भेद होते हैं-


गुणवाचक विशेषण (Adjective Of Quality) - संज्ञा के गुण-दोष बताने वाले विशेषण गुणवाचक कहलाते हैं|

जैसे- लाल कमल, पतला धागा, अच्छी बात, 

यहां "लाल", "पतला", तथा "अच्छी" गुणवाचक विशेषण है|


यह विशेषण निम्न बातों से संबंधित होते हैं - 

क्रमांक शब्द समान
(क) समय भूत, भविष्य, वर्तमान, दैनिक, वार्षिक, साप्ताहिक, मासिक
(ख) स्थान ऊंचा, नीचा, लंबा, चौड़ा, तंग
(ग) आकार सुंदर, कुरूपबुल्ला, नुकीला
(घ) दशा मोटा, पतला, सूखा, हरा, गाढ़ा
(ड़) अच्छाई-बुराई सच्चा, झूठा, पापी, दानी, ज्वारी, कंजूस
(च) रंग हरा, पीला, लाल, नीला, सफेद, काला
(छ) दिशा पूर्वी, पश्चिमी, उत्तरी, दक्षिणी, दायाँ, बायाँ


परिमाणवाचक विशेषण (Adjective Of Number) -  संज्ञा की नाप तौल बताने वाले विशेषण परिमाणवाचक कहलाते हैं | 

यह नापतोल निश्चित और अनिश्चित दोनों प्रकार की होती है |

जैसे- थोड़ा कपड़ा, गज भर कपड़ा, कुछ चीनी, किलोभर चीनी यहां "थोड़ा", "गजभर",  "कुछ चीनी",  किलोभर चीनी| परिमाणवाचक विशेषण है |


संख्यावाचक विशेषण (Adjective of Numbers ) - संज्ञा की संख्या बताने वाले विशेषण संख्यावाचक के कहलाते हैं| यह संख्या निश्चित और अनिश्चित दोनों प्रकार की होती हैं |

जैसे- 5 पुस्तकें, थोड़ा रूपया, 20 पैसे, सातवां महीना

यहां "कुछ",  "5", "थोड़ा",  "20", "सातवां" संख्यावाचक विशेषण है|


विशेष - कुछ, थोड़ा, कम, अधिक, सब विशेषण कहीं परिमाणवाचक होते हैं और कहीं संख्यावाचक होते हैं| उनके अर्थ पर विचार करने से इसका निश्चय होता है| जैसे-  कुछ दूध में "कुछ" परिमाणवाचक है और कुछ लड़कों में "कुछ" संख्यावाचक है| दूध गिना नहीं जाता तोला-नापा जाता है| लड़के गिने जाते हैं तोले नापे नहीं जाते हैं|


संकेतवाचक विशेषण ( Demonstartive Adjective ) - संज्ञा की ओर संकेत करने वाले विशेषण संकेतवाचक कहलाते हैं | 

जैसे- यह मकान है| वह आदमी जवान हैं|  यहां "यह" तथा "वह" संकेतवाचक विशेषण है| 

विशेष - यह, वह, इस, उस संकेतवाचक विशेषण भी होते हैं और संकेतवाचक सर्वनाम भी| जहां इनके बाद कोई संज्ञा आ जाती है तो यह विशेषण बन जाते हैं| अकेले होने पर इन्हें सर्वनाम कहा जाता है| यही बात कोई, कुछ के संबंध में है| इनके बाद संज्ञा हो तो संख्यावाचक या परिमाणवाचक विशेषण बन जाते हैं, अन्यथा सर्वनाम कहलाते हैं|

Next


Powered by Blogger.