सर्वनाम के भेद हिन्दी में | सर्वनाम के कितने भेद होते है | HINDI GRAMMER
। सर्वनाम के भेद ।
सर्वनाम के 6 भेद होते हैं-
1. पुरुषवाचक सर्वनाम (Personal Pronoun) -
जो सर्वनाम बात कहने वाले, सुनने वाले या बात से संबंधित व्यक्ति के लिए प्रयोग किए जाते हैं, उन्हें पुरुषवाचक सर्वनाम कहते हैं। जैसे - मैं, हम, तुम, वह, वे।
पुरुषवाचक सर्वनाम के तीन भेद हैं -
(क) उत्तम पुरुष (First Person) - बात कहने वाले के लिए प्रयोग में आने वाला सर्वनाम उत्तम पुरुष कहलाता है।
जैसे- मैं, हम, मुझको, हमारे लिए, मेरा, हममें।
(ख) मध्यम पुरुष (Second Person) - जो सर्वनाम उस व्यक्ति के लिए प्रयोग किया जाता है, जिससे बात की जा रही हो, उसे मध्यम पुरुष कहते हैं। जैसे- तू, तुम, तुम्हारा, तुमसे, तुममें।
(ग) अन्य पुरुष ( Third Person) - बात बातचीत से संबंधित पुरुष के लिए प्रयोग किया जाने वाला सर्वनाम अन्य पुरुष कहलाता है।
जैसे- यह, वह, इसका, उसको, इसमें, उससे।
2. संकेतवाचक सर्वनाम- किसी व्यक्ति या वस्तु की ओर संकेत करने वाला सर्वनाम संकेतवाचक कहलाता है।
जैसे- वह जाता है। यह खाओ। "वह" तथा "यह" संकेत वाचक सर्वनाम है।
3.अनिश्चयवाचक सर्वनाम- जो सर्वनाम किसी अनिश्चित वस्तु व्यक्ति या पदार्थ के लिए प्रयोग में आते हैं, उन्हें अनिश्चयवाचक सर्वनाम कहते हैं।
जैसे- कोई जाता है, कुछ खाओ, यहां "कोई" तथा "कुछ" अनिश्चयवाचक सर्वनाम है।
4. संबंधवाचक सर्वनाम- जो सर्वनाम एक शब्द या वाक्य का संबंध दूसरे शब्द या वाक्य से प्रकट करते हैं उन्हें संबंधवाचक सर्वनाम कहते हैं।
जैसे- जो जागेगा, सो पावेगा। जैसा आता है वैसा बेचते हैं। यहां "जो, सो" , "जैसा, वैसा" संबंधवाचक सर्वनाम है।
विशेष - संबंधवाचक सर्वनाम का प्रयोग एक साथ जोड़े से होता है।
5. प्रश्नवाचक सर्वनाम- जो सर्वनाम प्रश्न पूछने के लिए किए जाते हैं, उन्हें प्रश्नवाचक सर्वनाम कहते हैं। जैसे- कमरे में कौन बैठा है। लड़का क्या खाएगा। यहां "कौन" तथा "क्या" प्रश्नवाचक सर्वनाम है।
6. निजवाचक सर्वनाम- जो सर्वनाम पुरुषवाचक सर्वनाम पर बल देने के लिए प्रयोग किया जाता है, उसे निजवाचक कहते हैं। जैसे - वह स्वयं चला आया। राहुल अपने आप कह रहा था। यहां "स्वयं" तथा "अपने आप" निजवाचक सर्वनाम है।
अंग्रेजी में निजवाचक सर्वनाम बनाने के लिए सेल्फ का प्रयोग किया जाता है। जैसे- MY SELF, HIM SELF, IT SELF, THEMSELVS.
विशेष- यह, वह, यह, वह, सर्वनाम पुरुषवाचक अन्य पुरुष तथा संकेतवाचक दोनों है प्रयोग देखकर इनकी पहचान करना चाहिए अंग्रेजी में एक और होता है, विभागबोधक (Distributive Pronoun).
हिंदी में इसका प्रचलन नहीं है।
NEXT - विशेषण के भेद
Post a Comment